फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अगर अभी भी चाहते हैं 11वीं किस्त के पैसे तो किसान तुरंत कर लें ये काम, मिल सकता है लाभ

Wed, 15 Jun 2022 06:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य और भारत सरकार मिलकर और अलग-अलग स्तर पर भी कई ऐसी योजनाओं को संचालन कर रहे हैं, जिनका सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। हर साल कई योजनाओं को सरकार द्वारा शुरू और कई योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। विधवा लोगों के लिए विधवा पेंशन, बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार योजनाएं, लोग स्वस्थ रहें इसके लिए स्वास्थ्य योजनाएं जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही है। जैसे आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के तहत सरकार जरूरतमंद और पात्र किसानों को आर्थिक लाभ देती है, जिसकी 11वीं किस्त 31 मई 2022 को जारी की गई थी। वहीं, कई किसान ऐसे भी थे, जिनके खाते में अब तक पैसे नहीं आए हैं। लेकिन अगर आप पात्र हैं, और आप चाहते हैं कि आपको अभी भी 11वीं किस्त मिले तो इसके लिए आपको कुछ काम करने होंगे। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock
कितना लाभ मिलता है?
  • बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को दी जाती है, जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। जो पात्र किसान होते हैं, और इस योजना से जुड़े होते हैं उन्हें ये लाभ हर 4 महीने के अंतराल पर दिया जाता है। जैसे इस बार 11वीं किस्त 31 मई 2022 को जारी की गई।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock
जान लीजिए किन कारणों से रूक सकती है 11वीं किस्त:-
  • बैंक खाते की जानकारी गलत होने पर
  • अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
  • अगर फॉर्म में कोई गलती हो या आपने अपने आधार कार्ड की जानकारी गलत दी हो, जैसे- नंबर की।

4 of 6
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock
किस्त पाने के लिए क्या कर सकते हैं?

स्टेप 1
  • अगर आपके फॉर्म में या ऊपर बताई गई कोई गलती है, और आप चाहते हैं कि आपको 2 हजार रुपये की किस्त मिले। तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको 'फॉर्मर्स कॉर्नर' पर जाना है और वहां पर 'बेनिफिशियरी स्टेटस' पर क्लिक करना है। यहां से पैसे न आने की वजह जान सकते हैं और फिर आप इसे  यहां से सही भी कर सकते हो, जिससे आपको 11वीं किस्त के पैसे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त पाने का क्या तरीका है - फोटो : istock
दिक्कत होने पर यहां ले सकते हैं मदद
  • इस दौरान अगर कोई दिक्कत आए तो, आप टोल फ्री नंबर 011-24300606 और हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी लिख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें