सरकार द्वारा हमारे देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं की उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब तबके तक लाभ पहुंचाना होता है। स्वास्थ्य, रोजगार, बीमा, आर्थिक लाभ जैसी कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं, और काफी संख्या में लोग इन योजनाओं से जुड़े भी हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को खेती करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसमें किस्त में पैसे दिए जाते हैं, ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आ रहे हैं या नहीं। तो चलिए हम आपको इसे जानने का एक सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...