फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आप भी हर साल पाना चाहते हैं 6 हजार रुपये, तो इस स्कीम में तुरंत करें आवेदन

Sat, 16 Dec 2023 01:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं की मदद से सरकारें किसानों को कई तरह का फायदा पहुंचा रही है। इन योजनाओं से किसानों की आर्थिक हालत में सुधार हो रहा है। इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। 

किसानों के खाते में यह राशि हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये करके तीन किस्तों में आती हैं। यह राशि डीबीटी माध्यम से भेजी जाती है। किसानों के खाते में फिलहाल 15 किस्तें आ चुकी हैं। खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त आ जाने के बाद देश के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज हम उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आपको आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को अपने डिवाइस में खोलना है। यहां पर आप New Farmer Registration के विकल्प का चयन करें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां पर पूछी गई सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें। यह करने के बाद इमेज कोड फिल करके ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। 

Year Ender 2023: भारत सरकार ने इस साल शुरू की ये तीन बेहतरीन योजनाएं, जानिए डिटेल्स
 

4 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। नेक्स्ट स्टेप पर आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे भी दर्ज करना होगा। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। 

New Year 2024: नए साल पर IRCTC के साथ करिए रामेश्वरम, कन्याकुमारी समेत इन जगहों की सैर, मिल रही ये सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
यहां पर आपको पूछी गई जरूरी डिटेल्स को भरकर जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। इन सभी प्रक्रिया को पूरा करके आप आसानी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें