PM Kisan Yojana Bareilly Fraud Alert: जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं, खासतौर पर उनके लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करने का काम किया जाता है जिसके लिए पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
इस योजना के तहत आर्थिक मदद सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचती है, लेकिन अगर आप इस योजना से जुड़े हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि जालसाज आपको ठगने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। हाल ही में बरेली से एक ऐसा मामला आया। जहां पर पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी हो गई। चलिए जानते हैं मामला क्या है और आप कैसे जालसाजों से बच सकते हैं, उसके तरीके भी जानेंगे...