फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अगर बैंक भेजे 'खाता बंद हो जाएगा' का मैसेज, तो क्या आपका बैंक अकाउंट सच में बंद हो जाएगा? नियम जानें

Tue, 24 Mar 2026 08:14 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PNB Inactive Accounts May Be Closed After 15 April 2026: जिस तरह से पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को इनएक्टिव बैंक अकाउंट को बंद करने का मैसज भेजा गया है। ऐसे में बाकी खाताधारक भी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि क्या उनका बैंक अकाउंट भी बंद हो सकता है, लेकिन आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
किन लोगों का बंद हो सकता है बैंक अकाउंट? - फोटो : Amar Ujala
Bank Account Closure Alert: चाहे लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी इलाके में, लेकिन आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक अकाउंट तो होता ही है। यही नहीं, कई लोगों के तो एक से अधिक भी बैंक अकाउंट होते हैं।

वहीं, इन दिनों बैंक अकाउंट बंद न हो जाए जैसी खबरें काफी चल रही हैं। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को बैंक अकाउंट बंद हो सकता है का मैसेज भेजा गया है। साथ ही बैंक ने इसको लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी दी है। ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि क्या उनका भी बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा? तो चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है और पीएनबी की तरफ से जो ये अलर्ट दिया गया है उसका सही मतलब क्या है...
विज्ञापन

2 of 6
किन लोगों का बंद हो सकता है बैंक अकाउंट? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं पीएनबी ने क्या मैसेज भेजा है?
  • पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया गया है और जो ग्राहकों को मैसेज भेजा गया है। उसमें कहा गया है कि 'जिन लोगों का पिछेल 3 वर्षों से बैंक खाते में कोई लेन-देन नहीं हुआ है और शेष राशि शून्य है। उन्हें 15 अप्रैल 2026 से पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाकर केवाईसी जमा करनी है और फिर वे अपने खाते को फिर से सक्रिय कर सकते हैं। पर अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके बैंक खाते को 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद बिना किसी सूचना के बंद कर दिया जाएगा।'

विज्ञापन

3 of 6
किन लोगों का बंद हो सकता है बैंक अकाउंट? - फोटो : Adobe Stock
इस मैसेज का मतलब क्या है?
  • दरअसल, इस मैसेज का सीधा मतलब है कि सभी लोगों के बैंक खाते पीएनबी बंद नहीं करेगा
  • ये मैसेज सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनके बैंक अकाउंट इनएक्टिव में हैं
  • साथ ही अगर लोग केवाईसी करवा लेते हैं, तो उनका बैंक खाता फिर से एक्टिव हो जाएगा

4 of 6
किन लोगों का बंद हो सकता है बैंक अकाउंट? - फोटो : Adobe Stock
क्या बैंक कभी भी बंद कर सकता है आपका बैंक अकाउंट?
  • बैंक बिना किसी कारण के आपका बैंक अकाउंट बंद नहीं कर सकता
  • जैसे, अगर खाता कई वर्षों से इनएक्टिव है, केवाईसी नहीं है, खाते में कोई धोखाधड़ी पाए जाना आदि है, तो बैंक को वो कारण बताना होता है और उसके बाद ही बैंक आपका अकाउंट बंद कर सकता है
  • इसके लिए भी बैंक को पहले ग्राहकों को कॉल, मैसेज आदि के जरिए सूचित करना होता है
विज्ञापन

5 of 6
किन लोगों का बंद हो सकता है बैंक अकाउंट? - फोटो : Adobe Stock
बैंक अकाउंट बंद होने का मैसेज आए तो क्या करें?
  • अगर बैंक की तरफ से आपको बैंक अकाउंट को बंद करने का मैसेज आया है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले तो परेशान नहीं होता है
  • आपको बैंक की तरफ से मैसेज में पूरी जानकारी दी जाती है
  • ऐसे में आप बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके इस बारे में जानकारी ले सकते हैं
  • आप अपने बैंक की शाखा में जाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं और प्रोसेस को फॉल कर अपने बैंक खाते को फिर से एक्टिव करवा सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन लोगों का बंद हो सकता है बैंक अकाउंट? - फोटो : Adobe Stock
फेक लोगों से सावधान रहें
  • ध्यान रहे कि जालसाज भी लोगों को ठगने के लिए बैंक अकाउंट बंद होने का फेक मैसेज भेजते हैं
  • इन मैसेज में अकाउंट एक्टिव करने के लिए लिंक भी दिया जाता है
  • पर आपको ऐसे मैसेज से सावधान रहना है और कभी इन दिए हुए लिंक पर क्लिक नहीं करना है
  • आपको सीधे अपने बैंक से ही संपर्क करना चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें