फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana Fraud: बचकर रहें किसान, एक गलती और किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे

Sat, 05 Apr 2025 10:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi 20th Kist: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो सावधान रहें, वरना जालसाज आपको किस्त के नाम पर ठगी का शिकार बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत किसानों की आय को मजबूत करने और उन्हें खेती में आर्थिक मदद करना है। अगर आप भी एक किसान हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले सालाना 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं, लेकिन इन सबके बीच अगर आप इस योजना से जुड़े हैं या 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर, जानें सरकार कब जारी कर सकती है 20वीं किस्त

वरना जालसाज आपको किस्त के नाम पर ठग सकते हैं और आपकी मेहनत की कमाई को निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसान कैसे इन ठगों से बच सकते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
किस तरह हो सकता है फ्रॉड?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो ऐसे किसानों को जालसाज किस्त दिलाने के नाम पर जैसे, ई-केवाईसी करवा लें। ये कहकर ठग लेते हैं। आपको कॉल पर कहा जाता है कि आप अपने आधार कार्ड और बैंकिंग जानकारी शेयर करें ताकि, आपकी ई-केवाईसी की जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर जो किसान ऐसा करने से मना करते हैं तो उन्हें डराया जाता है कि अगर वो अभी ई-केवाईसी नहीं करते हैं तो उनका आवेदन रद्द हो जाएगा और उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में कई लोग उनकी मीठी-मीठी बातों में फंसकर बात मान लेते हैं जिसके बाद वे ठगी का शिकार हो सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
लिंक पर न करें क्लिक
  • यही नहीं, किसानों के मोबाइल नंबर पर पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी मैसेज भी भेजे जाते हैं, जिसमें लिंक होता है और उन्हें उस पर क्लिक करके ई-केवाईसी करने या योजना से जुड़े अधूरे कामों को पूरा करने के लिए कहा जाता है। पर आपको गलती से भी इन लिंक पर क्लिक नहीं करना है वरना आपका मोबाइल हैक होकर आपको चपत लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना से जुड़े किसान फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Freepik
कैसे बचें ठगी से?
  • अगर आपको इस ठगी से बचना है तो कभी भूलकर ऐसे कॉल, मैसेज आदि पर विश्वास न करें
  • किसी भी जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर जानकारी लें
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें