PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश का किसान जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है, तब जाकर हमारी थाली में अन्न का दाना आ पाता है। किसानों को खेती के दौरान कई समस्याएं होती हैं जिसमें से एक आर्थिक दिक्कत है।
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए ही भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं) दिए जाते हैं, लेकिन क्या अब इस पैसे को बढ़ाकर सालाना 10000 रुपये किया जा सकता है? चलिए जानते हैं आखिर ये चर्चा क्या जोरों पर है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...