फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: किसानों को 6000 रुपये की जगह मिलेंगे सालाना 10000 रुपये? जानें क्या है अपडेट

Mon, 07 Sep 2026 10:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana: इस बात की चर्चा फिर से जोरों पर है कि अगले साल से पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 6000 रुपये सालाना की जगह  10000 रुपये सालाना मिल सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
क्या किसानों को अब 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश का किसान जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है, तब जाकर हमारी थाली में अन्न का दाना आ पाता है। किसानों को खेती के दौरान कई समस्याएं होती हैं जिसमें से एक आर्थिक दिक्कत है।

किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए ही भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं) दिए जाते हैं, लेकिन क्या अब इस पैसे को बढ़ाकर सालाना 10000 रुपये किया जा सकता है? चलिए जानते हैं आखिर ये चर्चा क्या जोरों पर है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या किसानों को अब 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
अभी कितने पैसे मिलते हैं किसानों को?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं
  • इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है
  • सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ये पैसे हस्तांतरित करती है
विज्ञापन

3 of 5
क्या किसानों को अब 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
क्या बढ़ने वाले हैं पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे?
  • लंबे समय से पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले सालाना 6000 रुपये की आर्थिक राशि को बढ़ाने की मांग हो रही है
  • पर अब केंद्र सरकार की अहम कमेटी के एक जिम्मेदार सदस्य ने संकेत दिया है कि अगले साल से किसानों को मिलने वाली 6000 रुपये की राशि बढ़कर 10000 रुपये सालाना हो सकती है

4 of 5
क्या किसानों को अब 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, हाल ही में भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी के सदस्य डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने किसानों को संकेत दिया है कि 6000 रुपये सालाना मिलने वाली राशि 10000 रुपये सालाना हो सकती है
  • उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी तरह से गंभीर है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या किसानों को अब 6000 रुपये की जगह सालाना 10000 रुपये मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock
  • इसलिए ये विचार चल रहा है कि अगले साल से किसान सम्मान निधि की मौजूदा रकम को बढ़ाकर सीधे 10000 रुपये सालाना कर दिया जाए
  • अगर ऐसा होता है, तो किसानों की बल्ले-बल्ले हो सकती है
  • हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें