PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना है। इनमें रोजगार, पेंशन, शिक्षा, राशन, आवास देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिसमें किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 12 किस्त भेजी जा चुकी है और अब लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ छोटी सी गलतियों के कारण आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। जी हां, इसलिए आपको इन गलतियों को ठीक करवा लेना है, ताकि आपको लाभ मिल सके। आप अगली स्लाइड्स में इन गलतियों के बारे में जान सकते हैं...