PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023: देश भर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि खेती किसानी करते समय उनको किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक भारत सरकार कुल 12 किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेज चुकी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों के भीतर केंद्र सरकार किसानों के खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है।