फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी तुरंत करें ये काम, वरना नहीं आएंगे खाते में 12वीं किस्त के पैसे

Mon, 15 Aug 2022 04:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। आजादी के बाद भारत सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। इन सब के बाद भी आज किसानों के हालात देश में ठीक नहीं है। उन्हें आर्थिक स्तर पर आज भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक खास योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस स्कीम के तहत सरकार हर साल किसानों को 2 हजार रुपये की 3 किस्त देती है। भारत में करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं जल्द ही 12वीं किस्त भी सरकार द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं, तो ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप यह काम नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : istock
सरकार ने योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2022 तय की गई है। ऐसे में इस डेडलाइन से पहले आपको योजना में अपनी ई-केवाईसी जल्द से जल्द करा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in विजिट करना है। यहां आपको दाईं और एक फार्मर्स कॉर्नर का टैब मिलेगा, जिसमें सबसे ऊपर eKYC लिखा होगा। आपको उस पर क्लिक करना है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ओटीपी फिल करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
इस प्रक्रिया को करने के बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी। इस तरह आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें