फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: सितंबर, अक्तूबर या नवंबर आखिर कब आ सकती है 15वीं किस्त, किसान यहां जानें जवाब

Fri, 11 Aug 2023 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
15वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। दूसरी तरफ इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और गरीब किसानों को मिल पाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस किसान योजना को केंद्र सरकार चलाती है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, अब तक किसानों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब 15वीं किस्त आएगी। ऐसे में किसानों को इसका इंतजार है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि 15वीं किस्त कब आ सकती है यानी सितंबर में, अक्तूबर में या नवंबर में। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
15वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
  • बात अगर 15वीं किस्त की करें, तो अभी सरकार ने 14वीं किस्त जारी की है। वहीं, जो किसान किसी कारण 14वीं किस्त से वंचित रह गए हैं उन्हें भी किस्त दी जा सकती है। फिर इसके बाद जाकर 15वीं किस्त जारी करने की बारी आएगी।
विज्ञापन

3 of 5
15वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock
  • अगर नियमों की बात करें, तो 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी हुई है। उस हिसाब से 15वीं किस्त नवंबर महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

4 of 5
15वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
ये काम जरूर करवा लें:-

नंबर 1
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त मिले, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं क्योंकि ई-केवाईसी करवाना योजना से जुड़े सभी किसानों के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
15वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • वहीं, अगर आप योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए लैंड सिडिंग करवाना भी अनिवार्य है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो किसान इस काम को नहीं करवाता है, वो किस्त से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें