PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। हाल ही में 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 22वीं किस्त जारी की थी, जिसके बाद अब लाभार्थियों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच बहुत सी महिला किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। सरकारी नियमों के अनुसार, महिला किसान भी इस योजना की पात्र हैं, बशर्ते वे पात्रता की कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करती हों। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।