फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: दीवार पर ड्रिल करने से रोकता है मकान मालिक? ले आएं ये खास एसी, बिना ड्रिलिंग के ठंडा रहेगा कमरा

Fri, 24 Apr 2026 08:36 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tenant Friendly AC: अक्सर किराए पर रहने वालों को मकान मालिक दीवारों पर ड्रिल करने से रोकते हैं, ऐसे में किराएदार घर में एसी नहीं लगा पाते हैं। मगर अब आप घर में बिना दीवारों पर छेद किए भी पोर्टेबल एसी लगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किराएदारों के लिए बेस्ट है पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik
Portable AC: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। जिनके घर में एसी है वे तो एसी का लुत्फ उठा रहे हैं, मगर किराए के घर में रहने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत मकान मालिक की पाबंदियां होती हैं। अक्सर मकान मालिक दीवार में छेद करने या विंडो फ्रेम काटने की अनुमति नहीं देते, जिससे स्प्लिट या विंडो एसी लगवाना नामुमकिन हो जाता है।

ऐसे में किराए पर रहने वाले लोगों के लिए पोर्टेबल एसी एक शानदार विकल्प है। इसे चलाने के लिए आपको दीवार में किसी ड्रिलिंग की जरूरत नहीं पड़ती। बस इसे कमरे के एक कोने में रखें, प्लग लगाएं और ठंडी हवा का आनंद लें। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बार-बार घर बदलते हैं या फिर अपनी दीवारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं। आइए इस लेख में इस एसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Portable AC - फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी के मुख्य फायदे
  • इस एसी को लगाने के लिए किसी मैकेनिक या दीवार तोड़ने की जरूरत नहीं होती, आप खुद इसे सेट कर सकते हैं।
  • इसमें नीचे टायर लगे होते हैं, जिससे आप इसे दिन में लिविंग रूम और रात में बेडरूम में आसानी से ले जा सकते हैं।
  • घर बदलते समय इसे पैक करना और साथ ले जाना एक सूटकेस ले जाने जितना आसान है।
विज्ञापन

3 of 5
पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik
कैसे काम करता है यह बिना ड्रिलिंग के?
  • इसके साथ एक लचीला पाइप और विंडो स्लाइडर किट आती है, जो बिना ड्रिल किए खिड़की से गर्म हवा बाहर निकाल देती है।
  • यह दिखने में एयर कूलर जैसा होता है लेकिन इसके अंदर असली कंप्रेसर और कूलिंग कॉइल लगी होती है।
  • इसकी सर्विसिंग और सफाई सामान्य स्प्लिट एसी के मुकाबले काफी सरल और कम खर्चीली होती है।

4 of 5
पोर्टेबल एसी - फोटो : Freepik
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • अपने कमरे के आकार के हिसाब से 1 टन या 1.5 टन का पोर्टेबल एसी चुनें ताकि कूलिंग सही मिले।
  • खरीदने से पहले चेक करें कि उसका 'नॉइस लेवल' कम हो, ताकि सोते समय आपको परेशानी न हो।
  • हमेशा 3-स्टार या उससे ऊपर की रेटिंग वाला मॉडल ही लें ताकि बिजली बिल आपकी जेब पर भारी न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोर्टेबल एसी - फोटो : AdobeStock
पोर्टेबल एसी के अन्य फायदे
  • बिना ड्रिलिंग वाले इस विकल्प से आपके मकान मालिक को भी कोई शिकायत नहीं होगी और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी सुरक्षित रहेगा।
  • अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां विंडो या स्प्लिट एसी लगाना मुमकिन नहीं, तो पोर्टेबल एसी ही सबसे समझदारी भरा विकल्प है।
  • बाजार में ये लगभग 35,000 रुपये के बीच आसानी से उपलब्ध हैं, जो एक साधारण स्प्लिट एसी के बराबर ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें