फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बीत गए हैं 10 दिन से भी ज्यादा, क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त? यहां जानें किसान

Mon, 23 Mar 2026 10:11 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। अगर आपकी भी इस बार 22वीं किस्त अटकी है, तो आप जान सकते हैं कि आपको ये किस्त मिल सकती है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22nd Installment: अगर आप एक किसान हैं तो राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही आपके लिए कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए आपको कई तरह के अलग-अलग लाभ भी दिए जाते हैं। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

इस योजना के जरिए योजना से जुड़े किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। जैसे, इस बार 22वीं किस्त जारी हुई जिसमें भी 2-2 हजार रुपये पात्र किसानों को दिए गए। वहीं, कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी किन्हीं कारणों से 22वीं किस्त अटक गई। ऐसे में क्या किस्त जारी होने के 10 दिन से अधिक समय के बाद भी क्या अभी भी अटकी हुई 22वीं किस्त मिल सकती है या नहीं? चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : pmkisan.gvo.in
कब जारी हुई थी 22वीं किस्त?
  • 22वीं किस्त इसी महीने 13 मार्च को जारी हुई थी
  • 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ मिला
  • खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किए थे
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटकी हो सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद कुछ काम करवाने अनिवार्य होते हैं
  • ऐसे में अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
  • इसमें सबसे पहला काम है ई-केवाईसी का, ये सबसे जरूरी काम है जिससे ये तय होता है कि लाभ सही व्यक्ति के पास जा रहा है या नहीं

4 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह दूसरा काम है भू-सत्यापन का जिसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है
  • ऐसे ही तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसे आपको अपने बैंक की ब्रांच जाकर करवाना होता है
  • अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 22वीं किस्त?
  • जिन किसानों की 22वीं किस्त किसी काम को न करवाने के कार अटकी है
  • अगर वे उस अधूरे काम को पूरा करवा लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके आगे भेज देती है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर केंद्र सरकार आपको अटकी हुई किस्त का लाभ रिलीज कर सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें