14th Installment Of PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी किसानों के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और उन्हें हर चार महीने में 2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार 14वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको किस्त नहीं मिली। ऐसे में क्या 25 दिन बीतने के बाद अब भी किसानों को अटकी हुई किस्त मिल सकती है या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...