PM Kisan Yojana Female Farmer Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए चलाई जा रही एक बेहद लोकप्रिय सरकारी योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या महिला किसान भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या यह केवल पुरुषों के लिए है। सरकार के नियमों के अनुसार महिला किसान भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं, बशर्ते वे योजना की सभी शर्तें पूरी करती हों। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि इसके क्या नियम हैं।