PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों तक और गरीब लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। हर साल सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है। जैसे- आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला। पर कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किन्हीं कारणों के चलते किस्त नहीं मिली। तो क्या जो किसान किस्त के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें अभी भी किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...