PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, उनका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शहरों के अलावा दूर-दराज गांव में बैठे पात्र व्यक्ति के बैंक खाते में आर्थिक मदद या सामान पहुंच रहा है। इसके लिए राज्यों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिनका उद्धेश्य हर गरीब तक मदद पहुंचाना है। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त आ चुकी है और 13वीं किस्त का इंतजार सभी लाभार्थियों को है। लेकिन यहां आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ गलतियां हैं अगर आप इन्हें करते हैं, तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...