फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 23 Installment: कल कहां से-कितने बजे जारी होगी 23वीं किस्त? हर एक जरूरी जानकारी यहां जानें

Fri, 19 Jun 2026 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 23rd kist Kab Aaegi: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए कल यानी 20 जून का दिन बड़ा होने वाला है, क्योंकि कल योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। चलिए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें।
विज्ञापन
1 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 23rd Installment Release Time And Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से एक बड़ी संख्या में पात्र किसान जुड़े हैं जिन्हें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Nidhi Yojana Live: किसानों की बल्ले-बल्ले, जानें कितने बजे खाते में आएगी 23वीं किस्त

इसी क्रम में इस बार यानी कल 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में बतौर लाभार्थी आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कल कितने बजे ये किस्त जारी होगी? कौन इस किस्त को जारी करेगा और कितने किसानों को इस किस्त का लाभ मिलेगा जैसी जरूरी बातें? चलिए जानते हैं 23वीं किस्त के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कल कहां से जारी होगी 23वीं किस्त?
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त कल यानी 20 जून 2026 को जारी होनी है
  • ये 23वीं किस्त कल पश्चिम बंगाल से जारी होगी
  • राज्य के हुगली जिले के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी की जाएगी
विज्ञापन

3 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कितने बजे जारी होगी किस्त?
  • 23वीं किस्त के लिए दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम शुरु होना है
  • इसके बाद यहां किस्त जारी होगी
  • डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित किए जाते हैं

4 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Amar Ujala
कौन जारी करेगा किस्त?
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 23वीं किस्त जारी करेंगे
  • अब तक जारी हुई किस्तें भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जारी करते हैं
  • पीएम मोदी पात्र किसानों के बैंक खाते में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण करेंगे
विज्ञापन

5 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
कितने किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपये?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त का लाभ लगभग करोड़ों पात्र किसानों को मिलता है
  • इस बार 23वीं किस्त को लेकर भी सरकार ने जानकारी साझा की है
  • सरकार के मुताबिक, 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा
विज्ञापन

6 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
आपको मिला लाभ या नहीं, कैसे कर पाएंगे चेक?
  • कल जब किस्त जारी होगी तो आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है
  • इस मैसेज में बताया जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त के 2000 रुपये भेज दिए गए हैं
  • अगर आपको ये मैसेज नहीं आता, तो आपको बैंक की तरफ से भी पैसे क्रेडिट होने का मैसेज आता है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock
  • किसी कारण अगर ये दोनों मैसेज आपको नहीं आते हैं, तो आप नजदीकी एटीएम जाकर पैसे चेक कर सकते हैं
  • आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है, तो आप बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाकर भी ये चेक कर सकते हैं कि आपको 23वीं किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें