अगर आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक अच्छा विकल्प माना जाता है। म्यूचुअल फंड SIP में निवेशकों को हर महीने एक तय राशि का निवेश करना होता है। इससे लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है। हालांकि, निवेश शुरू करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानना जरूरी है। सही जानकारी न होना और सिर्फ बेहतर रिटर्न की उम्मीद में निवेश करना अच्छी रणनीति नहीं है। निवेशकों को अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि का सही आकलन करना जरूरी है। यह सब करने के बाद ही SIP की शुरुआत करनी चाहिए।