फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana Status: आज आपके बैंक खाते में आएगी 22वीं किस्त, जानें कैसे चेक कर पाएंगे अपना स्टेटस

Fri, 13 Mar 2026 11:26 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 22th Installment Status Check: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त आज यानी 13 मार्च 2026 को जारी होगी जिसे हर बार की तरह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
13 मार्च को किन्हें मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment: भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है ताकि, किसानों को खेती के लिए मदद हो सके। इसलिए योजना से जुड़े किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 22nd Installment Live: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 22वीं किस्त, यहां जानें हर छोटी-बड़ी अपडेट

इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होगी जिसमें भी बाकी किस्तों की तरह ही 2-2 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। पर क्या आपके बैंक खाते में 22वीं किस्त के पैसे आएंगे? क्या आपको 22वीं किस्त के तहत मिलने वाले 2-2 हजार रुपये मिलेंगे? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
13 मार्च को किन्हें मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं? - फोटो : Adobe Stock
22वीं किस्त कब जारी की जाएगी?
  • आज यानी 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की जाएगी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए गुवाहाटी जाएंगे
  • जहां से वे एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और यहां से वे 22वीं किस्त जारी करेंगे
विज्ञापन

3 of 5
13 मार्च को किन्हें मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं?
  • आपको 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं, इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है

4 of 5
13 मार्च को किन्हें मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
  • अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं या पता नहीं है, तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करके पता कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
13 मार्च को किन्हें मिलेगी 22वीं किस्त और किन्हें नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा भरना है
  • इसके बाद गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करें
  • अब आप अपना स्टेटस देख पाएंगे और जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें