फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 22th Installment: सावधान! कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया लाभार्थी सूची से? किसान ऐसे करें चेक

Wed, 11 Feb 2026 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Beneficiary Status: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होगी, लेकिन कहीं आपका नाम योजना से या लाभार्थी सूची से कट तो नहीं गया है? आप यहां ये चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment Release Date: जब दिन-रात किसान खेत में मेहनत करत है, तब कहीं जाकर लहलहाती हई फसल होती है। इसके लिए उत्तम क्वालिटी के बीज भी चाहिए होते हैं और साथ ही पर्याप्त पानी आदि। ऐसे में जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए खेती करने में खासी दिक्कतें आती हैं।

इसलिए ऐसे किसानों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये लाभार्थियों को दिए जाते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आपका नाम लाभार्थी सूची में है? आप ये चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
22वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है?
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि इसी महीने यानी फरवरी में 22वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन

3 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
किसान कैसे चेक करें स्टेटस?

स्टेप 1
  • पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • आप योजना की आधिकारिक एप किसान एप पर भी जा सकते हैं
  • फिर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें

4 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
  • अगर किसी कारण रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं, तो 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता लगा लें
  • पता चलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान कैसे अपना स्टेटस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक कर दें
  • फिर आप अपना स्टेटस देख पाएंगे और जान पाएंगे कि आपका नाम यहां या नहीं यानी आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें