PM Kisan Yojana 21st Installment: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से अलग-अलग वर्गों के वे लोग जुड़े हैं जो इन योजनाओं के लिए पात्र हैं। किसी योजना के तहत घर बनाने के लिए मदद मिलती है तो किसी योजना के अंतर्गत सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है।
इसी क्रम में किसानों के लिए एक योजना है जो मौजूदा समय में काफी चर्चित योजना है और इसका नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसमें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 21वीं किस्त की है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि 21वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है...