फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ, जानें वजह

Wed, 19 Nov 2025 04:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस खबर में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आई है। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान केंद्र सरकार ने डीबीटी के जरिए देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। किस्त का लाभ पाकर किसान काफी खुश हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी किए जाने की बात कही जा रही थी।

PM Kisan 21st Installment Status Live: कोयंबटूर से पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, करोड़ों किसानों को लाभ

हालांकि, सरकार ने इसे आज 19 नवंबर को जारी किया है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इस खबर में हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त खाते में न आने की मुख्य वजह आपका स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। वहीं जिन किसानों के बैंक अकाउंट में दिक्कतें थीं, उनको भी 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वे किसान जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं था, उनके खाते में 21वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इसके अलावा अगर किसान ने इस योजना में आवेदन करते समय नाम, जेंडर या कोई दूसरी डिटेल्स गलत दर्ज की थी या दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को ठीक ढंग से अपलोड नहीं किया था, इस स्थिति में भी उनको 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस कारण आपको जल्द से जल्द इन गलतियों को ठीक करा लेना चाहिए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, ऐसे पता करें खाते में पैसे आए हैं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी के समय आने वाली छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। भारत में केंद्र सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। करोड़ों किसान इस योजना में आवेदन करके लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें