PM Kisan Yojana 21st Installment Released: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खशुखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस दौरान सरकार ने डीबीटी के माध्यम से देश के करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
PM Kisan 21st Installment Status Live: पीएम मोदी ने जारी की 21वीं किस्त, 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला लाभ
भारत सरकार ने इस योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त, 2025 को जारी की थी, उसके बाद से किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार था, उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। 21वीं किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि का लाभ मिलने के बाद करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, यह कैसे पता करें?