PM Kisan Yojana 21st Installment Status: देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ करोड़ों किसान ले रहे हैं। केंद्र सरकार हर साल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं।
भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 21 किस्तें जारी कर चुकी है। हालांकि, 21वीं किस्त के पैसों को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजा गया है। वहीं देश के बाकी किसानों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वह जानना चाहते हैं कि सरकार 21वीं किस्त के पैसों को कब तक जारी कर सकती है?