PM Kisan Yojana 21st Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए की गई है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सीधे एक साथ नहीं दिया जाता है बल्कि इसे सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। इन तीन किस्तों को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। इस कारण किसानों को अलग अलग सीजन में बीज, खाद और अन्य छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।