Ayushman Card Eligibility Criteria: जब भी आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो सबसे पहले आप क्या करते हैं? शायद, आप सबसे पहले ये चेक करते होंगे कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं है। दरअसल, योजना चाहे भारत सरकार की हो या फिर राज्य सरकारों की हों। आपको हर एक योजना की पात्रता सूची का पालन करना होता है। अगर आप किसी योजना के लिए पात्र नहीं हैं तो फिर आप उस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत उन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं, क्योंकि इसी आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि कौन लोग इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पात्र है और कौन लोग नहीं है? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं कि कौन लोग इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं और कौन नहीं। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में...