फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: कब आ सकती है किसानों के खाते में 21वीं किस्त? जानें क्या है स्कीम में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया

Sat, 09 Aug 2025 09:48 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 21st Installment Date: 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में इस योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। 20वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान अब यह जानना चाहते हैं कि सरकार 21वीं किस्त कब जारी कर सकती है? 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Yojana 21st Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए की गई है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सीधे एक साथ नहीं दिया जाता है बल्कि इसे सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। इन तीन किस्तों को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। इस कारण किसानों को अलग अलग सीजन में बीज, खाद और अन्य छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में इस योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। 20वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान अब यह जानना चाहते हैं कि सरकार 21वीं किस्त कब जारी कर सकती है? 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
21वीं किस्त कब जारी होगी, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आने वाले नवंबर महीने में जारी कर सकती है। अगर आपने योजना में अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 



PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम में ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद आपको अपने 12 अंकों की आधार संख्या को दर्ज करना होगा। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको आधार नंबर से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा आपको उसे फिल करना है। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी ई-केवाईसी स्कीम में हो जाएगी।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें