हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। देश में करोड़ों लोगों की आजीविका कृषि है। हालांकि, आजादी के कई दशकों बाद भी देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने अपने स्तर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बार में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता 3 बराबर किस्तों के रूप में दी जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।