मानसून का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर तो आता ही है साथ-साथ इसके आने से वातावरण में उमस और नमी काफी बढ़ जाती है। इस कारण कई लोग इस दौरान उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। हालांकि, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मानसून के सीजन में एसी के उपयोग करने के अपने फायदे और नुकसान हैं। अगर आप मानसून के सीजन में एसी का उपयोग ठीक ढंग से नहीं करते हैं, तो इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कई लोगों को मानसून के सीजन में एसी का उपयोग किस तरह से करना चाहिए? इस बारे में पता नहीं होता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको मानसून के सीजन में एसी का उपयोग करते समय नहीं करना चाहिए।