फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi Yojana : किस महीने आ सकती है खाते में 20वीं किस्त? ऐसे चेक करें स्टेटस

Sat, 19 Apr 2025 02:18 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date : भारत सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसान भाइयों को तीन किस्तों में 6000 रुपयों का आर्थिक सहायता देती है। अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि 20वीं किस्त कब तक खाते में क्रेडिट हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये आते हैं, जो हर चार महीने में किसान भाइयों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए हस्तांतरित की किए जाते हैं। 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की थी, जिसमें 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी गई। अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए, जानते हैं कि 20वीं किस्त कब आ सकती है और इसका स्टेटस आप कैसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : AdobeStock
20वीं किस्त की संभावित तारीख
PM Kisan योजना के शेड्यूल के अनुसार, किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई थी, इसलिए 20वीं किस्त के जून या जुलाई 2025 में आने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : AdobeStock
ऐसे में किसान भाई अपडेट जानने के लिए नियमित रूप से PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बीमारी के समय कैसे किया जाता है आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य बीमा कवर को क्लेम?

4 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : AdobeStock
स्टेटस कैसे चेक करें?
  • किसान घर बैठे PM Kisan पोर्टल के जरिए अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें।

ये भी पढ़ें- Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर हो गई धोखाधड़ी! ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड और OTP डालकर सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें