चलती ट्रेन में भी अब एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे भारतीय रेलवे की ओर से आपको अब ट्रेन में एटीएम की सुविधा भी मिलेगी हालांकि, भारतीय रेलवे द्वारा अभी नासिक से मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन पंचवटी एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू की गई है पंचवटी एक्सप्रेस के एसी कोच में एटीएम मशीन को लगाया गया है बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा पंचवटी एक्सप्रेस ट्रेन में एटीएम की सर्विस दी जा रही है इस सुविधा के सफलतापूर्वक ट्रायल होने के बाद भारतीय रेलवे इसे कई और ट्रेन में भी शुरू कर सकता है यूटिलिटी न्यूज