फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 20वीं किस्त, तुरंत करें ये काम

Sun, 03 Aug 2025 03:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अभी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी 20वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस दौरान 9.7 करोड़ किसानों के खाते में करीब 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई और नेता भी मौजूद थे। देशभर के करोड़ों किसान लंबे समय से 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, उनका यह इंतजार कल खत्म हो गया। हालांकि, देश में अभी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी 20वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरी नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपकी 20वीं किस्त अटक गई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करना है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
यहां कॉल करके किस्त न आने की वजह जान सकते हैं। 20वीं किस्त खाते में न आने की मुख्य योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। इस कारण अगर आप 20वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता को हर साल 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक इस योजना की कुल 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें