फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया

Sat, 02 Aug 2025 05:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025: अगर आप अगस्त के महीने में कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। तिरुपति बालाजी मंदिर की गिनती देश के सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में की जाती है। तिरुपति बालाजी का मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम LORD BALAJI DARSHAN WITH CONFIRM TRAIN TICKET है। पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक ढंग से कराई जाएगी। इसमें आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था करेगा। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों 6 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड EHR129 है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

4 of 5
IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 7 अगस्त, 2025 को कोलकाता से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। पैकेज के अंतर्गत आपको चेन्नई और तिरुपति घुमाया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में कई और तरह की सुविधाएं भी शामिल हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tirupati Balaji Tour Package 2025 - फोटो : Adobe Stock
वहीं बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में आपको 38,310 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 22,395 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 18,365 रुपये है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें