फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या 20 जून को सरकार जारी करने जा रही है 20वीं किस्त? सारी अफवाह छोड़ यहां जानें सच्चाई

Tue, 10 Jun 2025 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: अगर आप एक किसान हैं और ये जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? तो आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana 20th Installment Date: अगर आप एक किसान हैं तो जाहिर है कि आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी ई योजनाओं से जुड़े होंगे, जिनका लाभ सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ भी सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है।

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 20 जून 2025 को ये किस्त जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या सच में इस दिन 20वीं किस्त जारी हो रही है या नहीं। किसान अगली स्लाइड्स में 20वीं किस्त जारी होने को लेकर सबकुछ जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या कहा जा रहा है किस्त को लेकर?
  • दरअसल, इस बार पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये 20वीं किस्त 20 जून 2025 को जारी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या सच में आ गई है किस्त जारी होने की तारीख?
  • जिस तरह से मीडिया रिपोर्ट्स में किस्त जारी होने को लेकर दावा किया जा रहा है, ऐसी अभी कोई तारीख सामने नहीं आई है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर हर बार किस्त जारी होने की तारीख दी जाती है और अभी यहां पर 20वीं किस्त जारी होने की कोई तारीख नहीं दी गई है। यहां अभी भी 19वीं किस्त (जो 24 फरवरी 2025 को जारी हो चुकी है) जारी होने की तारीख ही दिख रही है।

4 of 5
20वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Freepik
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है, जिसका किसानों को इंतजार है। जान लें कि योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अतंराल पर ही जारी होती आई हैं। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त भी चार महीने के अंतराल पर ही जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त किस तारीख को जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे आप ऐसे समझिए कि जून 2024 में 17वीं किस्त, अक्तूबर 2024 में 18वीं किस्त और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। ऐसे में देखेंगे तो पाएंगे कि ये सभी किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई और इस हिसाब से 20वीं किस्त के चार महीने जून में हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि ये किस्त जून में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें