How to reduce heat In Kitchen: देशभर के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में एसी, कूलर, पंखा आदि का खूब उपयोग कर रहे हैं। गर्मियों का मौसम ऐसे ही झुलसाने वाला होता है, वहीं इस दौरान किचन में खड़े होकर घंटों तक खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। चूल्हे की तेज गर्मी किचन में खाना बनाने की प्रक्रिया को और भी ज्यादा कठिन बना देती है।
कई बार ज्यादा गर्मी में खाना बनाने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी किचन में खाना बनाते समय गर्मी से परेशान हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने किचन में गर्मी के प्रभाव को कम कर सकते हैं। इससे किचन में खाना बनाते समय आपको गर्मी नहीं लगेगी।