फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या 28 फरवरी को जारी हो सकती है 19वीं किस्त? यहां जानें किसान

Fri, 03 Jan 2025 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 19th Installment Date: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बात करें तो इस योजना को किसानों के लिए चलाया जाता है।

अगर आप भी एक किसान हैं तो पात्र होने पर आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इस योजना के लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और अब तक कुल 18 बार ये लाभ मिल चुका है। ऐसे में अब 19वीं किस्त जारी होनी है। तो आप यहां जान सकते हैं कि 19वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में जानेंगे कि 19वीं किस्त फरवरी में आ सकती है या किसी और समय पर जारी हो सकती है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी किस्त मिल चुकी हैं अब तक?
  • पीएम किसान योजना से जुड़ने पर प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। वहीं, अब तक किसानों को कुल 18 किस्त मिल चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या फरवरी में जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, बात अगर पिछली किस्त यानि 18वीं किस्त की करें तो ये अक्तूबर में जारी हुई थी। इस हिसाब से अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है।

4 of 6
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, पिछली बार 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी, इसलिए ये भी माना जा रहा है कि इस तारीख को 19वीं किस्त भी जारी हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 19वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
सिर्फ इन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ:-
  • किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को ही मिलेगा जिनका ई-केवाईसी का काम पूरा होगा। अगर आपने ये नहीं करवाया है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • उन किसानों को ही किस्त का लाभ मिलेगा जिनका भू-सत्यापन का काम पूरा होगा
  • इन दोनों कामों के अलावा जिन किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें