PM Kisan Yojana 19th Installment: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की शानदार स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
हर किस्त के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 18 किस्तों के पैसे आ चुके हैं। 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त जारी की थी।