PM Vishwakarma Yojana: सरकार जब किसी योजना को चलाती है तो उसके लिए पात्रता सूची भी जारी होती है। इस सूची में जो लोग होते हैं वे उस योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही देख लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को इससे जोड़ा गया है यानी इन व्यापारों से जुड़े लोगों को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। अगर आप भी इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ना चाहते हैं तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना के अंतर्गत आपको क्या लाभ मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...