फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: इन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त, अगर चाहिए लाभ तो करवाने होंगे ये काम

Sat, 30 Nov 2024 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसानों के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप भी आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। अगर आप किसान हैं तो आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और इसी क्रम में अब अगली किस्त 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसानों की किस्त रोकी जा सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूरी, वरना अटक सकती है किस्त
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो तुरंत करवा लें ताकि आपकी किस्त न अटके।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न हो। अगर आपने योजना में पंजीकरण करवाया है तो ध्यान रहे कि आपके आवेदन फॉर्म में नाम अंग्रेजी में हो, बैंक खाते की जानकारी सही हो, दस्तावेज पूरे और सही हो आदि। अगर ऐसा नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। जो किसान ये काम नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी इस काम को कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
  • जिन किसानों ने आधार लिंकिंग नहीं करवाई है उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा लें
  • भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है, लेकिन जो किसान इसे नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए लाभ लेने के लिए इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें