फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 24 तारीख को इन किसानों के हाथ लगेगी निराशा, नहीं आएगी खाते में 19वीं किस्त

Fri, 21 Feb 2025 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Nidhi Yojana: 24 फरवरी का दिन किसानों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे आने वाले हैं, लेकिन कई किसानों की किस्त अटक भी सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan 19th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त की सौगात मिलने जा रही है। 24 फरवरी को ये किस्त जारी की जाएगी जिसे खुद पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। इसके लिए वे बिहार के भागलपुर जाएंगे और यहां पर किस्त जारी करने के अलावा किसानों से संवाद भी करेंगे। किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए किस्त के पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे।

किस्त के रूप में पात्र किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। इससे पहले 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। पर इन सबके बीच कुछ किसान ऐसे भी रहने वाले हैं जिनको 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा और ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इसके पीछे कुछ कारण हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों की 19वीं किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त? - फोटो : ANI
पीएम मोदी जारी करेंगे 19वीं किस्त
  • 19वीं किस्त का लाभ 24 फरवरी को मिलेगा जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर जाएंगे। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानो के बैंक खाते में 19वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • जहां एक तरफ इस बार 9.7 करोड़ किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा, तो वहीं दूसरी तरफ कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसमें पहले वे किसान हैं जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है या ये काम अधूरा है।

4 of 5
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • दूसरे वे किसान किस्त के लाभ से वंचित रहंगे जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। विभाग की तरफ से शुरुआत से ही कहा जा रहा था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप ये काम अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं, लेकिन अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों को नहीं मिलेगी 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
नंबर 3
  • जिन किसानों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है उनकी भी किस्त अटक जाएगी। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना है। इसके अलावा आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन होना जरूरी है क्योंकि अगर ऐसा नहीं है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें