Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती है। समय-समय पर जहां पुरानी कई योजनाओं में बदलाव करके उन्हें और बेहतर बनाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को लॉन्च भी किया जाता है। इसी क्रम में सितंबर 2023 में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लेकर आई।
इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। ऐसे में अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां सिर्फ पात्रता सूची के बारे में ही नहीं बल्कि, आप यहां पर आवेदन करके के तरीके के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...