फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ, जानिए किस दिन खाते में आ सकती है 13वीं किस्त

Sun, 27 Nov 2022 11:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update: देश में आज भी कई किसान काफी गरीब हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों की आय में वृद्धि और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में सरकार द्वारा 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार किसानों के खाते में यह धनराशि तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update - फोटो : Istock
हाल ही में 17 अक्तूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया गया था। पैसे ट्रांसफर होने के बाद किसान लंबे समय से 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार अगले साल जनवरी महीने में 13वीं किस्त के पैसों को खाते में ट्रांसफर कर सकती है। वहीं सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update - फोटो : Istock
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ बिना रुकावट लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपने राशन कार्ड की कॉपी भी योजना में जमा कर देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update - फोटो : Istock
वहीं अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको तुरंत योजना में दर्ज अपनी गलत जानकारी को ठीक करा लेना चाहिए।

Airtel: यह है एयरटेल का एक साल का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 1799 रुपये के रिचार्ज पर मिल रहे हैं ये बेनिफिट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें