फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री ने जारी की 13वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Mon, 27 Feb 2023 05:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023 - फोटो : Istock
PM Kisan Not Eligible List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। बीते लंबे समय से करोड़ों किसान 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। सरकार डीबीटी माध्यम से देशभर के 8 करोड़ किसानों को 16 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि को ट्रांसफर किया है। अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार जनवरी या फरवरी महीने के पहले सप्ताह में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल सरकार किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन किसानों के बारे में, जिनको 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023 - फोटो : Istock

ई-केवाईसी न कराने पर नहीं मिलेगा लाभ

अब तक जिन किसानों ने योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023 - फोटो : Istock
ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार कि दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

PM Kisan Yojana: बड़ी खबर! सरकार आज जारी करेगी 13वीं किस्त, खाते में नहीं आते हैं पैसे, तो तुरंत करें ये काम

4 of 5
PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023 - फोटो : istock

लाभ पाने के लिए भूलेखों का सत्यापन कराना है जरूरी

इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आपको जल्द से जल्द अपने नजदीकी कृषि कार्यलय में विजिट करके अपने भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023 - फोटो : istock
इसके अलावा जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन करते समय योजना में अपनी गलत जानकारी को दर्ज किया था। उनको भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार आज जारी करेगी 13वीं किस्त, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें