13th Installment Of PM Kisan Yojana: शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, आवास, रोजगार, शिक्षा जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं राज्य और केंद्र सरकार दोनों की तरफ से चलाई जाती है। किसानों के लिए भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। अब तक 12 किस्त जारी हो चुकी हैं, और सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन अगर आप इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपके लिए दो काम करवाने जरूरी है अगर आपने ये अब तक नहीं करवाएं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दो काम नहीं करवाएं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...