ATM Transaction Alert: अगर पिछले समय को याद करेंगे, तो नजर आता है कि पहले कैसे लोग बैंकों में घंटो-घंटों लंबी लाइनों में लगे रहते थे। पैसे निकालने से लेकर जमा करने तक के लिए लाइनें लगानी पड़ती थी। यही नहीं, कई बार तो सर्वर भी धोखा दे जाता था और फिर कई बार खाली हाथ ही घर लौटाना पड़ता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है क्योंकि अब पैसे निकालने के लिए बैंक नहीं जना पड़ता और एटीएम मशीन के जरिए मिनटों में आप अपने पैसे निकाल सकते हैं। वहीं, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ गलतियों को न करके होने वाले एटीएम फ्रॉड से बच सकते हैं, क्योंकि अक्सर लोग एटीएम से पैसे निकालते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए जानते हैं इनक बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...