फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, किसान ऐसे चेक करें स्टेटस

Fri, 09 Sep 2022 05:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। भारत सरकार अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त को ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी भेजे जा सकते हैं। ऐसे में देश भर में कई किसान 11वीं किस्त के पैसे आने के बाद 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त के पैसे सितंबर के महीने में किसी भी तारीख को ट्रांसफर कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : iStock
वहीं जिन किसानों ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 12वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने ई-केवाईसी के लिए 31 अगस्त, 2022 की डेडलाइन तय की थी। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : istock
किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद उसके स्टेटस को आप काफी आसानी से चेक कर सकते हैं। स्टेटस चेक करने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : istock
इसके बाद फार्मर कॉर्नर में जाकर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस पर क्लिक करना है। नेक्स्ट स्टेप पर पंजीकरण संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दोनों में से किसी एक का चुनाव करें। इसके बाद कैप्चा कोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद जनरेट ओटीपी के विकल्प का चयन करना होगा। इस तरह आप आसानी से अपने स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें