फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी की आखिरी तारीख भी खत्म, जानें अब कब खाते में आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे

Mon, 01 Aug 2022 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: कब आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इनमें शिक्षा, रोजगार, राशन से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं समेत आर्थिक लाभ देने जैसी योजनाएं शामिल हैं। ऐसे ही देश के उन अन्नदाताओं के लिए भी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो असल में जरूरतमंद और गरीब वर्ग से आते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। पिछले दिनों योजना की 11वीं किस्त जारी की गई, और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। दूसरी तरफ ई-केवाईसी की आखिरी तारीख भी खत्म हो गई है, इसलिए हर कोई जानना चाहता है कि 12वीं किस्त कब आ सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: कब आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख समाप्त
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 रखी गई थी, जो कि अब समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब 12वीं किस्त का इंतजार सभी को है। हालांकि, पहले ई-केवाईसी करवाने की डेडलाइन आगे बढ़ चुकी है, और इस बार के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: कब आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
इन लोगों के अटक सकते हैं पैसे
  • अगर आपने आखिरी तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको मिलने वाले 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। सरकार की तरफ से ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

4 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: कब आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
12वीं किस्त में मिलते हैं इतने पैसे
  • अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11 किस्त लाभार्थियों को जारी की जा चुकी है। वहीं, अब 12वीं किस्त जो जारी होगी उसमें भी 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 12th Installment Date: कब आ सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : Amar Ujala
कब आ सकती है 12वीं किस्त?
  • ई-केवाईसी की डेडलाइन समाप्त होने के बाद अब योजना से जुड़े लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। नियमों के हिसाब से 12वीं किस्त के पैसे अगस्त माह से नवंबर महीने के बीच किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त महीने में ये पैसे जारी हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें